How old is the ticket for a child on a flight? Must know this
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Flight Ticket Rules – लंबी दूरी का सफर कम समय में तय करने के लिए फ्लाइट काफी सुविधाजनक साधन है। हालांकि, फ्लाइट से सफर करने पर दूसरे साधनों की तुलना में किराया थोड़ा ज्यादा लगता है। वहीं अगर आप अपने बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर करते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
ट्रेन में जहां पांच साल तक के बच्चे बिना टिकट के सफर कर सकते हैं, वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं? फ्लाइट में बच्चों के टिकट के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कितने साल के बाद फ्लाइट में सफर करने के लिए बच्चों का टिकट लेना जरूरी होता है?
अगर आपका बच्चा 2 साल से छोटा है और आप उसके साथ फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, तो उसके लिए आपको अलग सीट की जरूरत नहीं होती है। 2 साल से कम उम्र के बच्चे को आप अपनी गोद में लेकर सफर कर सकते हैं।
वहीं कुछ एयरलाइंस में सफर करने के लिए आपको छोटे बच्चों का इंफेंट टिकट लेना जरूरी होता है। इंफेंट टिकट वयस्क टिकट की तुलना में सस्ते होते हैं। एयरलाइंस की तरफ से बच्चों के लिए खास तरह की सीट या बेसिनेट प्रदान किया जाता है।
अगर आप फ्लाइट में इंफेंट के साथ सफर कर रहे हैं, तो आपको सीटिंग अरेंजमेंट और सेफ्टी गाइडलाइंस के बारे में जरूर पता करना चाहिए। वहीं अगर आपके बच्चे की उम्र 2 से लेकर 12 साल के बीच है, तो फ्लाइट में उसके लिए सीट जरूरी है।
इस कारण आपको 2 से लेकर 12 साल की उम्र के बच्चों का टिकट खरीदना होगा। हालांकि, इन टिकटों की कीमत थोड़ी कम होती है। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को एयरलाइंस वयस्क यात्री मानती है। इस कारण 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का पूरा टिकट खरीदना जरूरी होता है।












