The flight was going from Dubai to Nepal, had to make an emergency landing in Lucknow
लखनऊ (ट्रैवल पोस्ट) Flight was going from Dubai to Nepal : उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर एक फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. इस विमान में कुल 157 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट ने दुबई से उड़ान भरी, रास्ते में पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिला।
उस वक्त विमान लखनऊ से होकर गुजर रहा था। तुरंत पायलट ने इसकी जानकारी लखनऊ एयरपोर्ट को दी, जिसके बाद उसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट को बुधवार सुबह 9:40 बजे लैंड कराया गया। इसके बाद फ्लाइट में ईंधन भरा गया।
फिर करीब साढ़े 10 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ। इससे पहले भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो संचालित उड़ान में गंभीर लापरवाही सामने आई थी। मंगलवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के यात्री तो भोपाल पहुंच गए, लेकिन उनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रह गया। यात्रियों को सूचित किया गया कि तकनीकी खराबी के चलते उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसे टेक्निकल ऑपरेशनल रीजन बताकर यात्रियों को उनका सामान अगली फ्लाइट से भोपाल में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद यात्रियों का आक्रोश कम हो सका।
कई यात्रियों ने तो मामले में डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। इंडिगो की इस अजीब लापरवाही के चलते दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ई-6-2172 से मंगलवार को यात्री बिना सामान के भोपाल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यात्रियों को फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी का सामना भी करना पड़ा।












