Landing and takeoff times of flights at Gorakhpur Airport changed, know the new timing
गोरखपुर (ट्रैवल पोस्ट) Flights at Gorakhpur Airport changed : मौसम बदलने के साथ यानी की गर्मी की शुरुआत होते ही नागरिक और उड्डयन मंत्रालय ने विभिन्न एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइट्स संचालन के समय में परिवर्तन किया है। जिसमें गोरखपुर से विभिन्न शहरों में आने-जाने वाली 13 फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की भी उड़ान प्रस्तावित है, जिसका समय भी निश्चित हो गया है। यह परिवर्तन 30 मार्च से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
विजय कौशल ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली को जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मार्च से 10:10 बजे गोरखपुर से उड़ान भरेगी. वहीं, दिल्ली से 9:30 बजे आएगी। अकासा एयरलाइंस की मुंबई को जाने वाली फ्लाइट का समय 11:15 होगा, जबकि आगमन 10:40 बजे रहेगा। इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से 1:15 पर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और 1:50 पर यहां से रवाना होगी। बंग्लुरू को जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट 2:50 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 पर यहां पहुंचेगी।












