Flights Cancelled In Us : अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर: 1,200 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Flights Cancelled In Us

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) : Flights Cancelled In Us : अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन का असर अब आम नागरिकों पर भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। शुक्रवार को शटडाउन की वजह से 1,200 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थैंक्सगिविंग हॉलिडे नजदीक होने के कारण हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। फ्लाइट्स में यह कटौती धीरे-धीरे बढ़ रही है — फिलहाल 4% फ्लाइट्स कम की गई हैं, जो अगले हफ्ते 10% तक पहुंच सकती हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, अमेरिकन एयरलाइंस, ने 220 फ्लाइट्स रद्द कीं, जबकि डेल्टा एयरलाइंस ने करीब 170 फ्लाइट्स, और साउथवेस्ट एयरलाइंस ने लगभग 100 फ्लाइट्स कैंसिल कीं। FlightAware के अनुसार, गुरुवार को 6,800 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं और 200 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

शटडाउन के कारण कई सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश दिया है। अटलांटा, नेवार्क, डेनवर, शिकागो, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Flights Cancelled In Us  : 1 अक्तूबर से शुरू हुआ यह शटडाउन अगर थैंक्सगिविंग तक जारी रहा, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। बोस्टन और नेवार्क एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को औसतन दो घंटे से अधिक की देरी झेलनी पड़ी, जबकि शिकागो और वाशिंगटन एयरपोर्ट्स पर एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई।

अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा है कि उनकी निर्धारित कटौती के तहत रोजाना 220 फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, जिनमें सबसे ज्यादा असर अटलांटा, शिकागो, डेनवर और फीनिक्स पर पड़ा है। फिलहाल 4% फ्लाइट्स में कटौती की गई है, जो अगले हफ्ते 10% तक बढ़ सकती है। एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के अनुसार, अब तक 3% फ्लाइट्स रद्द हुई हैं जबकि 94% समय पर रवाना हुई हैं।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight