H-1B visa cancelled : दो भारतीयों को अमेरिका में एंट्री से रोका

H-1B visa cancelled

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) H-1B visa cancelled : अमेरिका के H-1B वीजा धारकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि दो वीजा धारकों को भारत से लौटने के दौरान प्रवेश से वंचित कर दिया गया। इतना ही नहीं, उनके वीजा भी रद्द कर दिए गए। इस खबर ने H-1B वीजा पर अमेरिका में रह रहे समुदाय में दहशत फैला दी है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि यह खबर बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई है।

H-1B visa cancelled : सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आरोप लगाया है कि अबू धाबी में प्री-क्लियरेंस के दौरान दो अमेरिकी वर्क वीजा रद्द कर दिए गए. इसका कारण यह बताया गया कि वे दो महीने से ज्यादा समय तक भारत में रहे थे। हालांकि, कई लोग इस दावे को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आपका वीजा और I-797 वैध हैं और आप अभी भी पेरोल पर हैं, तो आप कानूनी रूप से महीनों तक अमेरिका से बाहर रह सकते हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight