H1B वीजाधारक भारतीयों को दी खुशखबरी : जो बाइडेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिए अभी केवल एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसी बीच उनकी सरकार ने ऐसा महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अमेरिका में काम कर रहे H1B वीजा धारक भारतीयों ने बेहद राहत की सांस ली है। बाइडेन प्रशासन ने इस अहम फैसले में H1B वीजा धारक कर्मचारियों के एच-4 वीजाधारक जीवनसाथियों को काम जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में H1B धारक कर्मचारियों के जीनसाथियों को इस बात की आशंका बनी हुई थी कि अमेरिका में चार वर्ष बिताने के बाद पता नहीं उन्हें आगे आगे काम करने की अनुमति मिल पाएगी अथवा नहीं। अब बाइडेन प्रशासन के इस निर्णय से उन आशंकाओं पर विराम लग गया है। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपने शासनकाल में एच1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों को अमेरिका में काम करने की अनुमति संबंध कानून पारित किया गया था।

जीवनसाथियों को काम की अनुमति ओबामा ने दी थी
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद इस कानून को रद्द करने की बहुत कोशिशें की। बहरहाल, बाइडेन के इस प्रशासनिक फैसले से इस पर विराम लग चुका है। एच1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों को एच-4 वीजा के तहत अमेरिका में काम करने की अनुमति ओबामा प्रशासन द्वारा प्रदान की गई थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने कथित तौर पर एक एजेंडे के तहत इसे समाप्त करने की कोशिश की।

बहरहाल, बाइडेन के इस ताजा फैसले से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राहत की सांस ली है। इस निर्णय पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एच-4 वीजाधारक अटलांटा के एक बाशिंदे ने कहा कि लंबे कश्मकश के बाद हमलोग फिलहाल बहुत राहत महसूस कर रहे हैं। अमेरिका में बडे़ पैमाने पर भारतीय सॉफ्टवेयर इंज‍िनियर काम करते हैं। इस फैसले से उन्‍हें बड़ी राहत मिली है।

और पढ़ें