Hill Stations Near Jalandhar : पंजाब का जालंधर शहर खूबसूरत जगहों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फेमस है। जालंधर में ऐसी कई प्राचीन और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जो शहर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती रहती हैं। देवी तालाब मंदिर, तल्हण साहिब गुरुद्वारा या नूरमहल की सराय जैसी जगहों को देखने के लिए राज्य के हर कोने से सैलानी पहुंचते हैं। इस शहर की हरियाली भी सैलानियों को बहुत भाती है।
जालंधर कई प्राचीन और बेहतरीन जगहों के लिए जाना जाता है, उसी तरह यहां के पास के हिल स्टेशन भी काफी ज्यादा फेमस हैं। अगर आप गर्मियों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जालंधर के पास के इन हिल स्टेशनों में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बस जाने से पहले वहां की स्थित के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें, क्योंकि मानसून के कारण कई जगह प्रभावित हुई हैं।
Hill Stations Near Jalandhar
नालागढ़ – Nalagarh
जालंधर या चंडीगढ़ के पास के हिल स्टेशनों की बात होती है, तो सबसे पहला नाम नालागढ़ का आता है। हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित नालागढ़ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और सुहाने मौसम के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। नालागढ़ घूमने के लिए ना केवल जालंधर शहर से आप जा सकते हैं बल्कि पंजाब के किसी भी शहर से आप यहां तक पहुंच सकते हैं। खासकर, वीकेंड या छुट्टियों में यहां लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ दिखती है। हसीन वादियों के अलावा आप यहां नालागढ़ फोर्ट, रामगढ़ किला और गोबिंद सागर झील जैसी बेहतरीन जगहों को भी देख सकते हैं।
दूरी – जालंधर से नालागढ़ की दूरी 125 किमी है।
परवाणू – Parwanoo
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परवाणू एक छोटा शहर है, लेकिन इसके एरिया पर ना जाएं यहां की मनमोहक जगहें आपको इसका दीवाना बना देंगी। शिमला जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग 5 पर स्थित परवाणू वीकेंड पर किसी भी समय पर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। छोटे-बड़े पहाड़, हर तरफ हरियाली और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ परवाणू की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। जुलाई-अगस्त के महीने में भी इस जगह की खूबसूरती चरम पर रहती है, यहां हर तरफ रिमझिम बारिश देखने को मिलती है। परवाणू में आप टिम्बर ट्रेल, फलों के बाग गुरुद्वारा नाडा साहिब और पिंजौर गार्डन जैसी कई बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।
दूरी – जालंधर से परवाणू की दूरी 167 किमी है।
धर्मशाला – Dharamshala
हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों की अगर बात की जाए तो धर्मशाला भी कुछ कम नहीं है। हिमालय की हसीन वादियों में स्थित धर्मशाला सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों में आता है। धर्मशाला अपनी हसीन जगहों के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। सर्दी हो या गर्मी यहां हर समय पर्यटकों का तांता लगा रहता है। धर्मशाला में आप युद्ध स्मारक, त्रियुंड, भाग्सू फॉल्स, नामग्याल मठ और डल झील जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दूरी – जालंधर से धर्मशाला की दूरी 196 किमी है।
पालमपुर – Palampur
पालमपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपनी हसीन वादियों के रूप में फेमस ये जगह देश और विदेशी पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झीलें-झरने और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अगस्त के महीने में यहां हर तरफ हरियाली ही देखने को मिलती है। पालमपुर में आप करेरी झील, ब्रजेश्वरी मंदिर, धौलाधार रेंज और ज्वालाजी मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों का मजा ले सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के लिए भी काफी ऑप्शन हैं।
दूरी – जालंधर से पालमपुर की दूरी 174 किमी है।
कसौली – Kasauli
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों के बीच हम कसौली का नाम ना लें ये कैसे हो सकता है। खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों में कसौली का नाम भी जरूर लिया जाता है। इस जगह पर दिल्ली और पंजाब के आसपास के लोग सबसे ज्यादा आते हैं। कसौली प्राकृतिक प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, यहां हर तरफ हरियाली और अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। कसौली में मौजूद टिम्बर ट्रेल, गिल्बर्ट नेचर ट्रेल, सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइंट जैसी कई बढ़िया जगह बसी हुई हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज और यादगार फोटोग्राफी के लिए आप यहां आ सकते हैं।
दूरी- जालंधर से कसौली की दूरी 189 किमी है।












