Hisar Airport News : हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान शुरू, जानें टाइमिंग-किराया

Hisar Airport News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़/हिसार (ट्रैवल पोस्ट) Hisar Airport News : हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सोमवार को चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। सैनी खुद फ्लाइट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ की हवाई सेवा शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी बार हवाई सेवा शुरू हो रही है। भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यहां से उड़ान शुरू होंगी, जिससे यह क्षेत्र इंडस्ट्री का हब बनेगा। मुख्यमंत्री सैनी ने इस हवाई सेवा के लिए लोगों को बधाई भी दी।

सोमवार शाम पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी

हिसार से चंडीगढ़ के लिए सोमवार शाम 5.23 बजे पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस फ्लाइट में मुख्यमंत्री सैने के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विनोद भयाणा, सावित्री जिंदल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी थे।

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या गई थी पहली उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्‌घाटन किया था। उस समय हिसार से दिल्ली और अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight