These countries are best for honeymoon, Indians will not need visa here
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Honeymoon Destinations Outside India : शादी के बाद हनीमून के लिए लोकेशन का पता करना, हर कपल्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। अगर विदेश ट्रिप प्लान करना है, फिर तो लोकेशन का चयन करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, यहां की संस्कृति, भाषा, खानपान और माहौल सब कुछ अलग होता है।
इसके साथ ही आने-जाने का खर्च, वीजा और पासपोर्ट जैसी हर चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। यही कारण है कि विदेश जाने वाले लोगों को यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी होती है। अगर आप भी विदेश में हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको वीजा की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि, ऐसे कई देश हैं जो भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर भारत से किसी ऐसी जगह पर हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, जो यात्रा के लिए आसान हो तो थाईलैंड आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि, यह भारतीयों के लिए वीजा फ्री भी है और हर साल यहां लाखों लोग भारत से घूमने जाते हैं। 30 दिनों तक यहां पर्यटक घूम सकते हैं। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां हर तरह के यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा है। अगर आप बीच लवर हैं तो फुकेत, कोह और क्राबी घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको शॉपिंग पसंद है तो बैंकॉक और पटाया की गलियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही अगर आप ऐतिहासिक इमारतों को देखने के शौकीन हैं, तो आप आयुत्थाया और चियांग माई के मंदिर और महल देखने का प्लान बना सकते हैं। यह जगहें आपको थाईलैंड की खूबसूरती और इतिहास को दर्शाएगी।
