वॉशिंगटन (ट्रैवल पोस्ट) Huge drop in student visas for Indians in US : अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम फूट-फूटकर सामने आ रहा है। भारत पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान के साथ मिलकर तेल निकालेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ पाकिस्तान के साथ समझौता ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह उसके देश के छात्रों को भर-भरकर स्टूडेंट वीजा भी बांट रहे हैं। जहां एक तरफ भारतीयों को मिलने वाले स्टूडेंट वीजा में कटौती की जा रही है, तो दूसरी ओर पाकिस्तानियों को अमेरिका पढ़ने बुलाया जा रहा है।
Huge drop in student visas for Indians in US : ऐसा नहीं है कि हम ये बातें हवाई दावों के साथ कह रहे हैं, बल्कि खुद अमेरिकी सरकार के आंकड़े चीख-चीखकर इसकी गवाही दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी होने वाले वीजा को लेकर डेटा रिलीज हुआ है। इसमें बताया गया है कि किस देश के नागरिकों को कितना वीजा मिला है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि भारतीय छात्रों को अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए वीजा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीयों को मिलने वाले वीजा में बड़ी गिरावट देखी गई है।
भारतीयों को वीजा मिलने का आंकड़ा क्या है?
वित्तीय वर्ष 2024 में (अमेरिका का वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से 30 सितंबर तक होता है) अमेरिका ने भारतीय छात्रों को 86,067 F-1 वीजा जारी किए। पिछले साल की तुलना में इसमें 34% की गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में पढ़ने के लिए F-1 वीजा मिलता है, जिसे स्टूडेंट वीजा भी कहते हैं। ये गिरावट 2025 के शुरुआती महीनों (जनवरी से मई) में और भी ज्यादा खराब हुई।
Huge drop in student visas for Indians in US : इसी वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर देश की कमान संभाली, यानी ट्रंप की वापसी के साथ भारतीयों को वीजा मिलना मुश्किल हुआ। 2025 के शुरुआती महीनों में भारतीयों को मिलने वाले वीजा में लगभग 29% की गिरावट हुई। उन्हें सिर्फ 11,484 स्टूडेंट वीजा ही दिए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में इसी अवधि में भारतीयों को 16,105 वीजा मिले थे।













