Increase in flights from Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी, एक दिन में 16 उड़ानें संचालित

दरभंगा (ट्रैवल पोस्ट) Increase in flights from Darbhanga Airport : दरभंगा हवाई अड्डे से बुधवार को कुल 16 विमानों का परिचालन हुआ. इन विमानों के जरिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद महानगरों के लिए उड़ानें संचालित की गयी. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक उड़ानें मुंबई और दिल्ली मार्ग पर रही, जहां एक दर्जन जहाजों की आवाजाही हुई।

उड़ानों का संचालन लगभग तय समय पर होने से यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और यात्रियों ने करीब- करीब समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया. मंगलवार को 12 फ्लाइट में 1782 लोगों ने यात्रा की थी. जानकारी के अनुसार छह सितंबर के बाद बुधवार को दरभंगा से 16 विमानों का आना- जाना हुआ. इस अंतराल में रोजाना 12 से 14 फ्लाइट की सर्विस दी गयी।

Increase in flights from Darbhanga Airport : पहले स्लॉट में मुंबई व दिल्ली के लिए विमानों का परिचालन

बुधवार को सुबह से ही हवाई अड्डा परिसर में चहल-पहल देखी गयी. पहले स्लॉट में मुंबई और दिल्ली के लिए विमानों का परिचालन हुआ। इसके बाद दिनभर कोलकाता और हैदराबाद के लिए भी उड़ानें संचालित की गयी। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कुल 16 विमान उड़ान भरे और उतरे। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए 12, जबकि कोलकाता और हैदराबाद के लिए चार उड़ानों का संचालन किया गया।

Leave a Comment