Indians get an instant visa from these countries in just 24 to 48 hours
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Indians get an instant visa : दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जहां हम जाने का प्लान तो बनाते हैं, लेकिन हां वीजा के चक्कर में बस जा नहीं पाते। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति में फंस जाते हैं, तो आज हम आपको कुछ 8 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां वीजा बेहद ही आसानी से मिल जाता है।
ये तो सच बात है, वीजा एक ऐसी सिरदर्दी है कि आपको चाहिए भी लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। क्योंकि आज के समय में देशों के वीजा नियमों ने इतनी शर्तें रख दी हैं कि इंसान की बत्ती गुल हो जाती है, अब करें तो क्या करें? खैर होंगे ऐसे देश जो देते होंगे वीजा एक-एक महीने में लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं।
जिनके यहां का वीजा आपको 24 से 48 घंटे या ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे में आसानी से मिल जाएगा। अब आप घूमें-फिरें जो करना है करें, वीजा की सिरदर्दी अब आपको नहीं झेलनी। तो चलिए फिर उन देशों के बारे में बताते हैं, जो देते हैं भारतीय नागरिकों को झटपट वीजा। ये 8 देश दे रहे हैं, जिनके नाम हैं – सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड, जॉर्जिया।












