नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Indigo Airlines : इंडिगो एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए यात्रियों को नई सुविधा प्रदान की है। अब आप इंडिगो की टिकट बुक कर विदेशी एयरलाइन टर्किश एयरलाइंस के साथ अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे। इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौता किया है, जिसके तहत अब अमेरिका के चार प्रमुख शहरों—ह्यूस्टन (IAH), अटलांटा (ATL), मियामी (MIA), और लॉस एंजिल्स (LAX)—के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी।
18 दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
इस कोडशेयर समझौते के तहत, 18 दिसंबर से इंडिगो का नेटवर्क अमेरिका के नौ शहरों तक विस्तारित हो जाएगा। मौजूदा समय में न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, बोस्टन, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को पहले से ही इंडिगो के फ्लाइट नेटवर्क में शामिल हैं। अब इन पांच शहरों के साथ चार नए डेस्टिनेशन—ह्यूस्टन, अटलांटा, मियामी और लॉस एंजिल्स जुड़ जाएंगे।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि इन चार नए डेस्टिनेशन के लिए कोडशेयर इस्तांबुल एयरपोर्ट से लागू होगा। यह समझौता यात्रियों के लिए व्यापार और पर्यटन के लिहाज से बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, भविष्य में इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस 43 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक कोडशेयर विस्तार करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।
Indigo Airlines : यात्रा के लिए नई संभावनाएं
यह साझेदारी इंडिगो के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। यात्रियों को अब अमेरिका की यात्रा के लिए एक किफायती और शानदार विकल्प मिलेगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने से इंडिगो का नेटवर्क मजबूत होगा और यात्रियों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
फ्लाइट नंबर | ओरिजन एयरपोर्ट | डेस्टिनेशन एयरपोर्ट | फ्रिक्वेंसी | कब से प्रभावी | प्रस्थान का समय | आगमन का समय |
6E 4299 | अटलांटा | इस्तांबुल | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 22:00 | 16:40 |
6E 4299 | अटलांटा | इस्तांबुल | शनिवार | मार्च 29, 2024 | 23:00 | 16:55 |
6E 4210 | लॉस एंजिल्स | इस्तांबुल | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 18:55 | 19:10 |
6E 4210 | लॉस एंजिल्स | इस्तांबुल | शनिवार | मार्च 29, 2024 | 19:50 | 19:05 |
6E 4211 | लॉस एंजिल्स | इस्तांबुल | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 13:00 | 13:15 |
6E 4199 | मियामी | इस्तांबुल | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 22:35 | 17:55 |
6E 4199 | मियामी | इस्तांबुल | शनिवार | मार्च 29, 2024 | 22:15 | 16:50 |
6E 4200 | मियामी | इस्तांबुल | बुध, शुक्र और शनि | दिसंबर 18, 2024 | 11:05 | 06:10 |
6E 4193 | ह्यूस्टन | इस्तांबुल | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 21:20 | 18:15 |
6E 4193 | ह्यूस्टन | इस्तांबुल | दैनिक | मार्च 09, 2024 | 22:20 | 18:15 |
6E 4193 | ह्यूस्टन | इस्तांबुल | शनिवार | मार्च 29, 2024 | 21:05 | 17:05 |
6E 4255 | ह्यूस्टन | इस्तांबुल | मंगलवार, गुरुवार और रविवार | दिसंबर 19, 2024 | 15:05 | 12:00 |
6E 4197 | इस्तांबुल | अटलांटा | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 15:25 | 19:55 |
6E 4198 | इस्तांबुल | मियामी | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 15:20 | 20:40 |
6E 4300 | इस्तांबुल | मियामी | बुध, शुक्र और शनि | दिसंबर 20, 2024 | 02:10 | 07:05 |
6E 4205 | इस्तांबुल | लॉस एंजिल्स | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 13:50 | 17:00 |
6E 4206 | इस्तांबुल | लॉस एंजिल्स | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 08:00 | 11:05 |
6E 4057 | इस्तांबुल | ह्यूस्टन | मंगलवार, गुरुवार और रविवार | दिसंबर 19, 2024 | 08:45 | 13:20 |
6E 4195 | इस्तांबुल | ह्यूस्टन | दैनिक | दिसंबर 18, 2024 | 14:50 | 19:25 |
