IndiGo flight had a technical problem : इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को लेकर वापस लौटा विमान

IndiGo flight had a technical problem

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) IndiGo flight had a technical problem : मदुरै जाने वाली एक निजी एयरलाइन के विमान में शुक्रवार को बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी।

इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान 6E-2706 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया था।

IndiGo flight had a technical problem : इंडिगो के विमान के बारे में उसके आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी, जो 157 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया था।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight