Indigo flights News : इंडिगो ने मुंबई से सेशेल्स के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की, जानिए रूट और शेड्यूल

Indigo flights News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IndiGo announces direct flight from Mumbai to Seychelles, know the route and schedule

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Indigo flights News : एयरलाइन कंपनी, इंडिगो ने मुंबई से अफ्रीकी देश सेशेल्स के लिए सीधी उड़ानों की घोषणा की है। यह नई सर्विस 22 मार्च, 2025 से शुरू होगी और इंडिगो मुंबई और सेशेल्स के बीच हफ्ते में चार फ्लाइट्स चलेगी. यह नया रूट न केवल इस खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि भारतीय यात्रियों के लिए इसे अधिक सुलभ और किफायती भी बनाएगा. इसके साथ ही 1 मार्च, 2025 को इंडिगो ने दिल्ली से बैंकाक के लिए अपने ‘बड़े विमान’ और बड़ी योजनाओं के साथ उड़ान भरने की तैयारी पूरी कर ली है।

मुंबई से सेशेल्स फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट संख्या 6E 1855 मुंबई से सेशेल्स, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। यह मुंबई से सुबह 07:20 बजे प्रस्थान करेगी और 10:35 बजे सेशेल्स पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 6E 1856 सेशेल्स से मुंबई, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। यह सेशेल्स से शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और 0:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। सेशेल्स, पूर्वी अफ्रीका के तट पर स्थित एक द्वीपसमूह है, जो अपने मनमोहक समुद्र तटों, साफ पानी और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है।

Indigo flights News : इंडिगो की 39वीं इंटरनेशनल डेस्टिनेशन

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड, विनय मल्होत्रा ने कहा, “हम मुंबई से सेशेल्स के लिए सीधी उड़ानें शुरू करके बेहद खुश हैं, जिससे यह प्रीमियम हॉलिडे डेस्टिनेशन हमारे ग्राहकों के लिए और ज्यादा सुलभ हो जाएगा। सेशेल्स को अपने नेटवर्क में 39वें इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ने के साथ, इंडिगो भारतीय यात्रियों को घरेलू और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की बड़ी सीरीज देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हमें विश्वास है कि यह मार्ग इस खूबसूरत द्वीप राष्ट्र की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय यात्रियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा।

बोइंग 787-9 विमान का शुरू किया परिचालन

इंडिगो ने दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर पट्टे पर लिए गए बड़े आकार वाले बोइंग 787-9 विमान का परिचालन शुरू किया है। बढ़ती हवाई यातायात मांग को पूरा करने के लिए, एयरलाइन ने ए-321 XLR, जिनकी रेंज अधिक है और ए-350 की डिलिवरी लेने से पहले अस्थायी रूप से नॉर्स अटलांटिक से एक बोइंग 787-9 विमान को शामिल किया है। इंडिगो द्वारा अगले वित्त वर्ष में ए-321 एक्सएलआर और वर्ष 2027 में बड़े आकार के ए-350 विमान को शामिल करने की उम्मीद है।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight