Indigo Thailand Direct Flights : इंडिगो ने थाईलैंड के लिए नई सीधी उड़ानें शुरू की, जानें किराया और समय

Indigo Thailand Direct Flights

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Indigo brings new direct flights to Thailand, know the fare and timing

थाईलैंड (ट्रैवल पोस्ट) Indigo Thailand Direct Flights : इंडिगो ने थाईलैंड में अपने नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन, क्राबी के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं। बैंकॉक और फुकेत के बाद क्राबी थाईलैंड में इंडिगो का तीसरा डेस्टिनेशन है। मुंबई और बेंगलुरु से क्राबी के लिए ये डेली डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। भारतीय यात्रियों के लिए, इस विस्तार से यात्रा का समय कम होगा, लेओवर की जरूरत कम होगी। इंडिगो भारत से थाईलैंड के लिए हर हफ्ते 95 से अधिक उड़ानें संचालित करता है।

फ्लाइट संख्या 6E1085 रोजाना मुंबई से सुबह 4:15 बजे उड़ान भरेगी और क्राबी सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 6E1086 रोजाना क्राबी से रात 9:45 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई देर रात 12:40 बजे पहुंचेगी. फ्लाइट संख्या 6E 1083 रोजाना बेंगलुरु से दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरेगी और क्राबी रात 8:45 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 6E 1084 रोजाना क्राबी से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरेगी और बेंगलुरु दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।

Indigo Thailand Direct Flights – वेबसाइट और ऐप्स से बुक करें टिकट्स

इंडिगो की ये फ्लाइट्स 30 मार्च, 2025 से रोजाना संचालित हो रही हैं. यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goindigo.in या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड, विनय मल्होत्रा ने कहा, “हमें मुंबई और बेंगलुरु से क्राबी, थाईलैंड के लिए डेली डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करते हुए खुशी हो रही है, यह भारत-थाईलैंड द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विजय मल्होत्रा ने आगे कहा, “इन सुविधाजनक उड़ानों से हमारे ग्राहक इस रिसॉर्ट शहर और इसके स्थानीय दर्शनीय स्थलों और सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं. इंडिगो भारत से थाईलैंड के लिए हर हफ्ते 95 से अधिक उड़ानें संचालित करता है और बैंकॉक, फुकेत और अब क्राबी के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight