Jaipur-Pune flight cancelled : जयपुर-पुणे फ्लाइट आखिरी समय में रद्द, 60 से ज्यादा यात्री हुए परेशान

Jaipur-Pune flight cancelled at the last minute

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर (ट्रैवल पोस्ट) Jaipur-Pune flight cancelled : जयपुर एयरपोर्ट से पुणे जाने वाली एक फ्लाइट को बुधवार तड़के आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया, जिससे 60 से अधिक यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यह उड़ान सुबह 5:05 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यात्रियों को समय पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली, जिससे लोगों में नाराजगी और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Jaipur-Pune flight cancelled at the last minute

Jaipur-Pune flight cancelled : zप्रभावित यात्रियों ने बताया कि वे निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन बोर्डिंग शुरू होने की बजाय अचानक रद्दीकरण की सूचना दी गई। यात्रियों ने एयरलाइन पर समुचित जानकारी न देने और वैकल्पिक व्यवस्था न करने का आरोप लगाया।

Jaipur-Pune flight cancelled : कुछ यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन स्टाफ की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय तकनीकी कारणों या ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते लिया गया हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight