Job In Canada : भारतीयों को बड़ा झटका, अब कनाडा में नौकरी पाना होगा मुश्किल

Job In Canada

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Job In Canada : कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। ऐसे में वहां की सरकार कोई भी फैसला लेती हैं, तो इसका असर सीधे तौर पर भारत पर पड़ता है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ी घोषणा की है। ट्रूडो ने कनाडा में अस्थाई नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या को घटाने का ऐलान किया है।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘हम कनाडा में कम वेतन वाले अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं। देश का लेबर मार्केट काफी बदल गया है। अब समय आ गया है कि हमारी कंपनियां कनाडाई श्रमिकों और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दें। जस्टिन ट्रूडो के इस फैसले का असर कनाडा में कम सैलरी पर काम करने वाले और अस्थाई नौकरी करने वाले लाखों विदेशियों पर होने वाला है। कनाडा में रहने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीय सिखों और छात्रों की है। जो वहां पर रह कर छोटे-मोटे कारोबार और कंपनियों में काम करते हैं।

Job In Canada : कुछ कनाडाई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस कदम से लोकल लोगों और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है। इन्हीं सब के चलते ट्रूडो को अब कनाडा में अस्थाई नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या को घटाने का ऐलान करना पड़ा है। कनाडा में स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने की बात कही गई है। ताकि कनाडा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी में फायदा मिल सके।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight