long Trip in March : अगर आप मार्च में लंबी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 जगहें मौज-मस्ती के लिए परफेक्ट हैं

long Trip in March

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

If you plan a long trip in March, these 5 places are perfect for fun

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) long Trip in March – मार्च का माह बड़ा सुहाना रहता है। न ठंड रहती है और न गर्मी। बारिश भी नहीं रहती है। मौसम मन को सुकून देने वाला रहता है। इस मौसम में गर्मी के साथ ही ठंड का अहसा भी होता है और मौसम खुशनुमा रहता है।

long Trip in March

गोवा : किसी भी समुद्र के किनारे घूमना मार्च माह में बहुत ही सुहाना और रोमांचक है। इसके लिए आप गोवा, मुंबई, पांडिचेरी, जगन्नाथ, द्वारिका, कोवलम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, लक्ष्यद्वीप, दमण और दीव, अंडमान और‍ दीघा में जा सकते हैं।

शिमला : भारत के अधिकतर पर्यटक हिमाचल घुमने जाते हैं। हिमाचल में शिमला और मनाली सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है।

long Trip in March

लोनावाला : महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावलाहिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है। इस हिल स्टेशन क्षेत्र में लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील प्रमुख हैं, जिन्हें देखना बहुत ही अद्भुत है।

long Trip in March

एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। यहां काला हिरण, बारहसिंगा, सांभर और चीतलों को एकसाथ देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, गौर, भैंसे, सियार आदि हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है। मंडला और जबलपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा ‘कान्हा राष्ट्रीय उद्यान’ तक पहुंचा जा सकता है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight