Major accident in America : अमेरिका में बड़ा हादसा, लैंडिंग गियर फेल होने से बोइंग विमान में लगी आग

वॉशिंगटन (ट्रैवल पोस्ट) Major accident in America : अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरलाइंस के एक विमान में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी।

Major accident in America

घटना अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Major accident in America

अमेरिकन एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी पाई गई है, जिस कारण उसे तुरंत सर्विस से हटा लिया गया है। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment