Mini Grand Canyon Of India: अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दुनिया में मशहूर हैं। यहां गहराई में एक नदी बहती है, जिसके दोनों किनारे काफी ऊंचे और सीधे खड़े हैं। कैनियन खड़ी चट्टानों वाली दीवारों की लंबी, गहरी और संकरी घाटी है, जिसके बीच से पानी बहता है। ऐसी ही एक खूबसूरत जगह भारत में ही है। बहुत कम लोगों को अमेरिका के ग्रैंड कैनियन जैसी जगह के बारे में पता है, हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस भारतीय स्थल को घूमने के लिए सबसे खूबसूरत स्थलों की सूची में शामिल किया। इसके बाद भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल की लोकप्रियता बढ़ी। आइए जानते हैं भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन कहां हैं और कैसे पहुंचा जा सकता है।
Mini Grand Canyon Of India
भारत का ग्रैंड कैनियन
गुजरात के कच्छ जिले में ममई देव कलिया ध्रो नाम की एक खूबसूरत जगह है,जो कि अधिकतर पर्यटकों के बीच गुप्त है। यह एक ऐसा छिपा हुआ रत्न स्थल है, जहां भूविज्ञान, इतिहास और प्रकृति मिलकर ‘भारत के ग्रैंड कैनियन’ का निर्माण करते हैं। यह स्थान तब तक गूगल मानचित्र पर भी नहीं था, जब तक न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2021 में इसे 52 सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक के रूप में चुना था।
ममई देव कलिया ध्रो
यह जगह सूखे जंगलों से घिरा है। सैकड़ों वर्षों तक नदी की बहाव से कटे पत्थरों से ये घाटी बनी है। अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां गहराई में एक नदी बहती है, जिसके दोनों किनारे काफी ऊंचे और सीधे खड़े हैं। कैनियन खड़ी चट्टानों वाली दीवारों की लंबी, गहरी और संकरी घाटी है, जिसके बीच से पानी बहता है। इस स्थान पर नवंबर से फरवरी के बीच जाना सबसे बेहतर समय होता है। भुज से महत एक घंटे की ड्राइव पर यह जगह है। यहां कलिया ध्रो के अलावा रण, हमीरसार लेक, ऐना महल और मांडवी बीच भी है।
कैसे पहुंचे
गुजरात से कच्छ तक का सफर बस, ट्रेन से किया जा सकता है। आगे के लिए आप जीप से सैर करने जा सकते हैं। जीप का किराया लगभग 100 रुपये है। यह स्थान आफ रोड है, यहां तक पहुंचने के लिए मिट्टी का मैदान है, सड़क नहीं है।
