A new timetable of flights was released from the airport, 3 airlines closed
रांची (ट्रैवल पोस्ट) New Timetable of Flights : रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होनेवाली उड़ानों की नई समय-सारिणी मंगलवार को जारी की गई। यह समर शेड्यूल अगले तीन महीनों के लिए प्रभावी रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब प्रतिदिन कुल 28 विमानों का आवागमन होगा, जबकि इससे पहले यह संख्या 31 थी।
नई सारिणी में तीन उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसमें एक एयर इंडिया की कोलकाता-रांची-कोलकाता सेवा शामिल है, जो सुबह 8.50 बजे रांची पहुंचती थी। इसके अलावा, दिल्ली से रांची आनेवाली दो उड़ानें भी अब नहीं चलेंगी।
इनमें एक दोपहर 12.10 बजे और दूसरी अपराह्न 3.25 बजे रांची पहुंचती थी। हालांकि, विमानों का संचालन पहले की तरह सुबह 7.20 बजे से शुरू होकर रात 9.05 बजे तक जारी रहेगा।
Post Views: 329












