न्यूजीलैंड (ट्रैवल पोस्ट) New Visa Rules : जो लोग न्यूजीलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता आपके साथ कुछ महीनों से ज्यादा समय तक रहें, तो अब यह संभव हो सकता है।
न्यूजीलैंड सरकार ने हाल ही में पैरेंट बूस्ट वीजा लॉन्च किया है, जो न्यूजीलैंड में रह रहे माइग्रेंट्स के माता-पिता को 10 साल तक रहने की इजाजत देगा। इस कदम से उन हजारों भारतीयों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो न्यूजीलैंड में बसे हुए हैं जबकि उनके माता-पिता भारत में ही रहते हैं। नए वीजा के लिए 29 सितंबर, 2025 को एप्लीकेशन विंडो खुलेगी।
इसकी कोई सीमा नहीं होगी, लेकिन 2027 में वीजा को रिव्यु किया जाएगा। ” पैरेंट बूस्ट वीजा का ऐलान पहली बार नेशनल पार्टी ने 2023 के चुनाव अभियान के दौरान किया था।इस वीजा प्रोग्राम के जरिए न्यूजीलैंड का मकसद हाई स्किल्ड माइग्रेंट्स को आकर्षित करना है।
कौन कर सकता है वीजा के लिए अप्लाई – व्यक्ति अच्छे चरित्र का होना चाहिए। उसे हेल्थ स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरना होगा, स्टे के दौरान उसके पास वैलिड हेल्थ इंश्योरेंस होना चाहिए, न्यूजीलैंड में रह रहे बच्चे को अपने माता-पिता का वीजा स्पॉन्सर करना होगा।
स्पॉन्सर की क्या भूमिका – अपने माता-पिता के रहने और रोज के खर्चों को वहन करना होगा। हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सपोर्ट तक एक्सेस सुनिश्चित करना होगा। अगर जरूरत पड़ी, तो प्रत्यावर्तन (Repatriation) या निर्वासन (Deportation) की किसी भी लागत को वहन करना होगा।












