Operation Sindhu : ऑपरेशन सिंधु : ईरान से तीसरी फ्लाइट की लैंडिंग, 517 भारतीय लौटे

Operation Sindhu

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)Operation Sindhu : ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी हो गई है। भारत वापस सुरक्षित लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से एक विशेष निकासी विमान आज सुबह 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक ईरान से भारत वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की है।

Operation Sindhu : 21 जून को तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से एक विशेष निकासी फ्लाइट दिल्ली पहुंची, जिसमें ईरान में फंसे भारतीय नागरिक सवार थे। यह उड़ान ऑपरेशन सिंधु का हिस्सा थी, जो तेजी से भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रही है। ईरान से भारत लौटे जफर अब्बास नकवी ने बताया, जब हमले होने लगे तब हमने भारत सरकार से संपर्क किया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि हम शब्दों में अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे लिए सारे इंतजाम किए।