The craze of paranormal tourism is increasing in India, know what it
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Paranormal Tourism – भारत में टूरिज्म का काफी बोलबाला है। लोग परिवार के साथ घूमने के लिए भारत के कई स्थानों का भ्रमण भी करते हैं। यही नहीं, देश की जीडीपी में इसका 6 प्रतिशत योगदान है। यह भारत के 8 प्रतिशत लोगों को रोजगार भी देता है।
हालांकि, पिछले कुछ साल से भारत में टूरिज्म का सिलसिला काफी बढ़ गया है। इन सब के बीच अब हाल ही में देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म भी काफी बढ़ रहा है और काफी संख्या में लोग यहां जाकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको पैरानॉर्मल टूरिज्म के बारे में बताने जा रहे हैं और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे की वजह के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
क्या होता है पैरानॉर्मल?
सबसे पहले बात करते हैं कि क्या होता है पैरानॉर्मल। पैरानॉर्मल शब्द किसी भी असामान्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपने कई बार पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में भी सुना होगा। ऐसे में पैरानॉर्मल टूरिज्म का मतलब है। ऐसी जगह घूमना जो काफी डरावनी हो। आज के लोगों को एडवेंचर करना काफी पसंद है। ऐसे में वे लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं, जहां उन्हें बेहद अलग अनुभव हो।
पैरानॉर्मल टूरिज्म का बढ़ रहा है क्रेज
भारत देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया ही वह प्लेटफार्म है, जो हर किसी को इसके बारे में अवगत कराती है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों की संख्या में ऐसे वीडियोज मौजूद है, जो भारत की डरावनी जगहों के बारे में जानकारी देता है।
ये हैं भारत के पॉपुलर डेस्टिनेशन
भानगढ़ किला राजस्थान में स्थित है। भानगढ़ भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। यही नहीं, माना जाता है कि इस किले में किसी तांत्रिक की आत्मा भटकती है और रात में लोगों को यहां पायल की आवाज भी सुनाई देती है। सूर्यास्त के बाद लोगों के यहां आने जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध है। कई लोगों ने यहां पर कुछ जादुई शक्ति भी महसूस की है।
वाड़ा किला पुण में स्थित है। यह सबसे ज्यादा रहस्यमय और डरावना किला माना जाता है। पौराणिक कहानियों की मानें तो रघुनाथ राव ने पेशवा को मार डाला था, उस समय पेशवा की उम्र काफी कम थी। कई लोगों ने कहा है कि यहां रात के समय अजीब सी आवाजें सुनने को मिली है। ऐसे में शाम के समय में भी यहां आने जाने पर प्रतिबंध है।
जतिंगा गांव असम में स्थित है। इस गांव में कई तरह की पैरानॉर्मल एक्टिविटी भी हुई हैं। यह गांव पक्षियों की आत्महत्या के लिए भी जाना जाता है। हर साल यहां पर कई पक्षी काफी अजीब ढंग से मरे हुए पाए जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि हर साल यहां पर कई सारे पक्षी आते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर मरे हुए पाए जाते हैं।
डुमस बीच गुजरात में स्थित है। इस बीच का काफी डरावना माना जाता है। यहां पर रह रहे लोगों का कहना है कि इस बीच पर कई तरह की आवाजें आती हैं। लोगों ने यहां पर कई तरह की अजीब हरकतें भी महसूस की हैं।
