Philippines introduces 14-day visa-free entry : फिलीपींस ने भारतीय यात्रियों के लिए 14 दिन वीज़ा-फ्री प्रवेश की सुविधा की शुरू

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Philippines introduces 14-day visa-free entry : फिलीपींस ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीज़ा-फ्री एंट्री देने का नया फैसला किया है, जिससे भारत के नागरिक अब बिना वीज़ा के और भी आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इसके जवाब में भारत ने भी फिलीपींस के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीज़ा सुविधा प्रदान की है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Philippines introduces 14-day visa-free entry : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि फिलीपींस ने भारतीयों के लिए 14 दिनों तक वीज़ा-फ्री एंट्री की अनुमति दी है। यह संबंध कदम पर्यटन आदान-प्रदान, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत करेगा।

Philippines introduces 14-day visa-free entry

हेनले पासपोर्ट रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारकों को 30 देश वीजा फ्री एंट्री की सुविधा देते हैं. इस सूची में थाइलैंड, मकाओ, मारिशस और सेनेगल जैसे देश भी शामिल हैं, जो पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अफ्रीका महाद्वीप में अंगोला, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, रवांडा और सेनेगल जैसे देश भारतीय यात्रियों के लिए खुले हैं।

Philippines introduces 14-day visa-free entry

Philippines introduces 14-day visa-free entry : यहां प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव सफारी और सांस्कृतिक अनुभव का अनोखा मिश्रण मिलता है। करिबियन और ओशिनिया क्षेत्र भी भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक हैं. बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, कुक आइलैंड्स, न्युए, वनुआटू, और माइक्रोनेशिया जैसे द्वीपीय देश अपनी खूबसूरत बीच, साफ नीला पानी और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर हैं. इन जगहों पर बिना वीज़ा के छुट्टियां मनाने का मौका यात्रियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।