Are you fond of travelling? Make plans to visit different places in February
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Place to visit India – फरवरी का महीना घूमने के लिए एक शानदार समय होता है। इस समय न ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी, जिससे सफर का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप फरवरी में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।
1. उदयपुर, राजस्थान – झीलों का शहर
उदयपुर को भारत का “सिटी ऑफ लेक्स” कहा जाता है. यहां की झीलें, महल और किलों की खूबसूरती देखने लायक होती है. फरवरी के महीने में यहां का मौसम सुहाना रहता है, जिससे घूमने का मजा बढ़ जाता है।
2. गुलमर्ग, कश्मीर – बर्फ से ढका स्वर्ग
अगर आपको बर्फबारी पसंद है तो गुलमर्ग फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, स्कीइंग और गोंडोला राइड आपको एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास कराएंगे। गुलमर्ग एडवेंचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट जगह है।
3. कुर्ग, कर्नाटक – दक्षिण भारत का स्वर्ग
कुर्ग को “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है. यह जगह अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. फरवरी के महीने में यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है, जिससे यह हनीमून कपल्स और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट जगह बन जाती है।
4. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल – चाय बागानों की खूबसूरती
दार्जिलिंग अपनी खूबसूरत वादियों, टॉय ट्रेन और चाय बागानों के लिए मशहूर है। फरवरी के महीने में यहां हल्की ठंड होती है, जो इसे घूमने के लिए परफेक्ट बनाती है. टाइगर हिल से सूर्योदय देखना, मिरिक झील और जापानी मंदिर घूमना एक शानदार अनुभव रहेगा।
5. ऋषिकेश, उत्तराखंड – एडवेंचर और आध्यात्म का संगम
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही, यहां का शांत वातावरण और गंगा आरती आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।
6. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र – स्ट्रॉबेरी की खुशबू
महाबलेश्वर अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और स्ट्रॉबेरी फार्म्स के लिए जाना जाता है. फरवरी के महीने में यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। आप वेन्ना झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं और टेबल लैंड, प्रतापगढ़ किला और एलफेंस्टन पॉइंट घूम सकते हैं।
7. कच्छ, गुजरात – रण उत्सव का मजा
फरवरी के महीने में कच्छ घूमना एक अलग ही अनुभव देता है, क्योंकि इस समय यहां रण उत्सव का आयोजन होता है. यह उत्सव कच्छ के सफेद रेगिस्तान में होता है, जहां आप लोक संस्कृति, ऊंट सफारी और गुआर की चाय का मजा ले सकते हैं।
8. अंडमान और निकोबार द्वीप – बीच लवर्स के लिए स्वर्ग
अगर आप बीच और साफ-सुथरी नीली पानी की जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार सबसे बढ़िया ऑप्शन है। यहां का राधानगर बीच, हैवलॉक आईलैंड और सेलुलर जेल जैसी तमाम जगह घूमने लायक हैं।
