Plan a trip in September : सितंबर में बनाएं ट्रिप का प्लान, जानिए वाराणसी से आगरा तक घूमने की बेहतरीन जगहें

उत्तर प्रदेश (ट्रैवल पोस्ट) Plan a trip in September : उत्तर प्रदेश सिर्फ इतिहास और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों की विविधता के लिए भी जाना जाता है। सितम्बर का महीना खास है क्योंकि मानसून की विदाई के साथ मौसम सुहाना हो जाता है। न ज़्यादा गर्मी, न ज़्यादा सर्दी, ऐसे में घूमने का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आप वीकेंड या छुट्टियों में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यूपी की ये जगहें आपके लिए बिल्कुल पैसा वसूल साबित होंगी।

वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है और यह दुनिया का सबसे प्राचीन जीवंत शहर माना जाता है। सितम्बर में यहाँ का मौसम सुहाना हो जाता है और गंगा घाटों पर घूमना बेहद आनंददायक अनुभव देता है। शाम की गंगा आरती का दृश्य मन को भक्ति और शांति से भर देता है। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर और बनारसी गलियों में घूमना यात्रियों के लिए एक अनोखा अनुभव है। खाने के शौकीनों के लिए यहाँ के कचौड़ी-जलेबी और बनारसी पान तो जैसे बोनस हैं।

Plan a trip in September

Plan a trip in September : आगरा- ताजमहल और मुगलकालीन धरोहरें

सितम्बर में आगरा की यात्रा करना बेहद सुखद होता है क्योंकि इस समय न तो चिलचिलाती गर्मी होती है और न ही भारी भीड़। यहाँ का ताजमहल सिर्फ प्यार का प्रतीक ही नहीं बल्कि विश्व धरोहर में गिना जाता है। ताज के अलावा आगरा किला, मेहताब बाग और फतेहपुर सीकरी भी देखने लायक स्थल हैं। इतिहास और वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिए आगरा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। साथ ही, आगरा की प्रसिद्ध पेठा और मुगलई व्यंजन यात्रा को और भी स्वादिष्ट बना देते हैं।

सितम्बर का महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय है और उत्तर प्रदेश इसके लिए बेहतरीन विकल्प पेश करता है। चाहे वाराणसी की आध्यात्मिकता हो, आगरा की ऐतिहासिक धरोहरें, दुधवा की प्राकृतिक संपदा या चुनार-विंध्याचल की विरासत, हर जगह अपनी अनोखी पहचान रखती है। अगर आप कम बजट में यादगार यात्रा करना चाहते हैं, तो यूपी की ये जगहें आपके लिए बिल्कुल पैसा वसूल साबित होंगी।

Leave a Comment