Travellers can spend moments of relaxation at these offbeat destinations
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Planning of Trip : आजकल लोगों को घूमने का शौक काफी है। ऐसे वह कहीं न कहीं घूमने के लिए जगहें तलाश करते रहते है। यदि आपको भीड़-भाड़ से दूर कहीं शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो आप कुछ ऑफबीट डेस्टिेशन पर घूमने के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको काफी मजा आएगा।
घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए कहीं न कहीं ट्रिप का प्लान करते ही रहते है। भागदौड़ भारी जिंदगी से दूर आप भी सुकून के पल बिताने के लिए नई-नई जगहें जरुर तलाश रहे होंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे ऑफबीट डेस्टिनेशन, जहां आप घूमने जरुर जाएं। जब आप कहीं जाने के लिए प्लान करते हैं, तो कंफ्यूज रहते है कहां जाएं, जहां शांति और सुकून के साथ समय बिता सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि बेस्ट ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं।
जीरों, अरुणाचल प्रदेश : शोर-शराबे से एकदम दूर है यह जगह। अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जीरो जो कि सुंदरता से भरपूर है। यह भारत का ऑफबीट डेस्टिनेशन में से एक है। इस जगह को चावल के खेतों और देवदार की पहाडियों के लिए जानी जाती है।
गोकर्ण, कर्नाटक : गोकर्ण एक समुद्री शहरों में से एक है। प्राचीन अछूते समुद्र किनारों के लिए फेमस है गोकर्ण और मंदिरों वाला सुंदर शहर है। यहां पर वातावरण काफी आरामदायक है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का मजा ले सकते हैं। यहां पर समुद्र किनारे टेस्टी फूड का मजा ले सकते हैं।
पाटन, गुजरात : गुजरात में पाटन एक ऐसी जगह हैं, जहां शांत वातावरण मौजूद है। यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। पाटन पटोला साड़ियों के लिए काफी लोकप्रिय है, जो दुनिया के बेहतरीन हाथ से बने कपड़ों में से एक है।
ताडोबा, महाराष्ट्र : अगर आप महाराष्ट्र जाने की सोच रहे हैं, तो आप नेशनल पार्क ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व, ताडोबा झील, एराई बांध, मोहरली और खोसला गांव के लिए जाना जाता है। यहां पर एक टाइगर रिजर्व भी है और एक महाराष्ट्र में सबसे बड़ा है। यहां सफारी के लिए जाएं या जंगल में रह भी सकते हैं।
