Powerful Passports : इस साल देशों के पासपोर्ट रहे सबसे शक्तिशाली, लिस्ट में आया भारत का नाम

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Powerful Passports : आज के समय में एक देश से दूसरे देश यात्रा के लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी डॉक्युमेंट होता है। यूएई का पासपोर्ट 2024 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना वीजा के 179 देशों में यात्रा की अनुमति देता है। इस पासपोर्ट के साथ, यात्री 30 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यूएई की बढ़ती टूरिज्म इंडस्ट्री और दुबई जैसे प्रमुख शहरों में मॉल्स और पर्यटन स्थलों की वजह से इस पासपोर्ट की ताकत में वृद्धि हुई है।

दूसरे और तीसरे स्थान पर: स्पेन और फ्रांस

स्पेन का पासपोर्ट दूसरे स्थान पर है, जो 134 देशों में बिना वीजा और 44 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करता है। फ्रांस तीसरे स्थान पर है, जो 134 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल और 21 देशों में वीजा की आवश्यकता की अनुमति देता है।

टॉप-10 शक्तिशाली पासपोर्ट

  1. यूएई
  2. स्पेन
  3. फ्रांस
  4. जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, लक्जमबर्ग, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड
  5. स्वीडन, पोलैंड, हंगरी
  6. चेक रिपब्लिक, साउथ कोरिया, स्लोवाकिया
  7. सिंगापुर, एस्टोनिया, क्रोएशिया, न्यूजीलैंड, लिकटेंस्टीन
  8. यूनाइटेड किंगडम, जापान, लिथुआनिया, लातविया, ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया, बुल्गारिया
  9. माल्टा, कनाडा, आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, रोमानिया, बुल्गारिया
  10. साइप्रस

Powerful Passports : भारत का पासपोर्ट

भारत का पासपोर्ट 72वें स्थान पर है, जो 29 देशों में बिना वीजा और 44 देशों में वीजा ऑन अराइवल की अनुमति देता है, जबकि 125 देशों में वीजा की आवश्यकता होती है।

सबसे कमजोर पासपोर्ट

सीरिया को 2024 में सबसे कमजोर पासपोर्ट के रूप में स्थान दिया गया है, जो केवल 9 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है और 30 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध कराता है। 159 देशों में सीरियाई पासपोर्ट होल्डर को वीजा के लिए आवेदन करना होता है।