Punjab News : पंजाब के IELTS सेंटरों समेत इन संस्थानों के लाइसेंस हुए रद्द

Punjab News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Licenses of these institutes including IELTS centres of Punjab canceled

अमृतसर (ट्रैवल पोस्ट) Punjab News : अमृतसर में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर रूस और फिर यूक्रेन युद्ध में भेजने के मामलों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) ज्योति बाला ने नियमों का उल्लंघन करने वाले आइल्ट्स कोचिंग सेंटरों और इमिग्रेशन दफ्तरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार संस्थानों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत कार्रवाई

यह कदम ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्ट, 2012 और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट, 2012 के तहत उठाया गया। जिन संस्थानों के लाइसेंस खत्म हो चुके थे या जिन्होंने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया था, उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई।

इन संस्थानों के लाइसेंस रद्द

1. ग्रैंड लेज़ इंटरनेशनल इमिग्रेशन: एस.सी.ओ 122, थर्ड फ्लोर, रंजीत एवेन्यू।
2. टुलीज़ अकादमी: 9AB, न्यू लॉरेंस रोड।
3. लिंग्वा फ्रैंका: एससीएफ 69, कबीर पार्क।
4. इंग्लिश हब: 485/बी, मैकलियोड रोड।
5. जिम्मेदारी और मुआवजा देना होगा
6. ADM ज्योति बाला ने कहा कि यदि इन संस्थानों या इनके मालिकों के खिलाफ भविष्य में कोई शिकायत आती है, तो वे पूरी तरह जिम्मेदार होंगे और मुआवजा देने के लिए बाध्य होंगे।

मानव तस्करी रोकने की पहल

प्रशासन का यह कदम युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने और मानव तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।