SpiceJet plane landed at Dehradun airport after several months
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) SpiceJet flight landed at Dehradun Airport – स्पाइसजेट ने दून एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं। करीब ढाई साल पहले कंपनी ने अपनी सेवाएं देनी बंद कर दी थी। रविवार को स्पाइसजेट की चार उड़ानें देश के प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और अहमदाबाद से दून पहुंचीं। पहली उड़ान बंगलूरू से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 7:53 बजे दून एयरपोर्ट पर उतरी। सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर इन चारों शहरों को वापस लौट गईं।
स्पाइसजेट के दोबारा शुरू होने से एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, हवाई यात्रियों के पास दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और अहमदाबाद के लिए कई विकल्प भी बन गए हैं। उधर, एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। इस मौके पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, डीजीएम नितिन कादियान, सुरक्षा अधिकारी निखिल सेमवाल, स्टेशन इंचार्ज आशना आनंद, रितेश दूबे आदि मौजूद रहे।
पहले दिन स्पाइसजेट से 653 लोगों ने किया सफर
जौलीग्रांट। स्पाइसजेट से पहले दिन बंगलुरू से सुबह 8:20 बजे कुल 119 हवाई यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। अहमदाबाद से दोपहर 12:10 बजे 130 यात्री, दिल्ली से शाम 3:35 बजे 26 यात्री और मुंबई से 84 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, देहरादून से वापस बंगलुरू के लिए नौ बजे 61, अहमदाबाद के लिए 12:50 बजे 86, दिल्ली के लिए 4:10 बजे 50 और मुंबई के लिए शाम 7:10 बजे कुल 97 यात्री वापस लौटे।
