Srinagar Airport Incident: पार्किंग के दौरान IndiGo विमान VDGS पोल से टकराया, 200 यात्री सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर, 4 सितंबर। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची IndiGo की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान एयरपोर्ट के Visual Docking Guidance System (VDGS) पोल से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार करीब 200 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया। टक्कर के बाद पोल एक तरफ झुक गया और विमान को भी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित विमान से उतारा गया। IndiGo ने बताया कि निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई है और घटना की जांच की जा रही है। विमान को आवश्यक तकनीकी जांच एवं मेंटेनेंस के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा परिचालन में लाया जाएगा।

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पार्किंग के दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में किन परिस्थितियों में आया। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। इस स्तर पर किसी विशेष कारण या गलती को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी।

एयरपोर्ट का संचालन सामान्य

घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार उड़ानों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा।

और पढ़ें