Strange Air Passenger : बीच आसमान में फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगा शख्स, फिर एयरहोस्टेस से की अश्लील हरकत

Air Travel

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Strange Air Passenger : अमेरिकी एयरलाइन की फ्लाइट में एक शख्स ने कैबिन क्रू के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है। न्यू जर्सी के एरिक निकोलस गैपको (26 ) सिएटल से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार थे। जब प्लेन बीच आसमान में था, इस दौरान ही वह अजीब व्यवहार करने लगे। गैपको ने अपनी शर्ट उतारी और एक फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं गैपको कैबिन क्रू के साथ संबंध बनाने की इच्छा भी व्यक्त करने लगा।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गैपको काफी आक्रामक तरीके से पेश आ रहा है। इसके विपरीत फ्लाइट क्रू के सदस्य उसे शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने के बाद गैपको को काबू करने के लिए कैबिन क्रू के साथ- साथ यात्री भी आगे आए।

Strange Air Passenger : उन्होंने इस मामले को अपने हाथों में लेते हुए गैपको के हाथ और पैर लचीली रस्सियों से बांध दिए। एक दूसरे वीडियो में शर्टलेस गैपको को उसके हाथ बंधे हुए गलियारे से नीचे ले जाते हुए दिखाया गया है। इस हंगामे के बाद विमान को साल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ले जाया गया। यहां लैंडिंग के बाद गैपको को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उसने एयरपोर्ट पर भी अपना अभद्र व्यवहार जारी रखा, उसने हिरासत कक्ष का कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया।

 

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight