Student Visa For Pakistani Students : हर साल भारी गिनती मे भारतीय स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। उसी तरह से भारतीय यूनिवर्सिटी में भी अलग अलग देश के स्टूडेंट्स एडमिशन लेते हैं। बता दें कि बांग्लादेश और श्रीलंका से लेकर फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों तक के स्टूडेंट्स भारत में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। भारतीय यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वालों की सूची में पाकिस्तानी स्टूडेंट्स भी शामिल है।
भारत और पाकिस्तान के बिगड़े सम्बन्ध के कारन पाकिस्तानी स्टूडेंट्स के लिए भारत का स्टूडेंट वीजा हासिल करना आसान नहीं है। यह वीसा उन्हें तभी मिलता है जब दोनों देशों की सरकार उन्हें वीजे की परमिशन देती है। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बावजूद भी कई बार पाकिस्तानी स्टूडेंट्स को भारतीय वीजा नहीं मिलत। हम आपको बताते है के गृह मंत्रालय ने भारतीय यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट वीजा के क्या नियम बनाए हैं –
किस कोर्स के लिए वीजा मिल सकता है?
पाकिस्तानी नागरिक पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर भारत आ सकते है। लेकिन इस वीजा के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं जिसे पूरा करना होता है। जो कोर्स वो कर सकते है वो है इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून और मैनेजमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं। स्टूडेंट वीजा के लिए पाकिस्तानी छात्रों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना होता है।
क्या स्कूल में पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट वीजा मिल सकता है?
पाकिस्तानी छात्रों को साइंस, ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स जैसे कोर्सेस की पढ़ाई करने लिए इंडियन स्टूडेंट वीजा नहीं दिया जाता। स्कूल स्तर पर, स्टूडेंट वीजा सिर्फ उन मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए दिया जाता है, जो इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को एडमिशन देते हैं। ऐसे स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर ज्यादा होना चाहिए कम से कम भारत के 30,000 रुपये प्रति महीना। गृह मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान संगीत, नृत्य, योग आदि की पढ़ाई के लिए भी स्टूडेंट वीजा दे सकते है।
Student Visa For Pakistani Students : स्टूडेंट वीजा के लिए जरूरी शर्तें –
1- भारत की किसी मान्यता प्राप्त स्कूल जा यूनिवर्सिटी में फुल टाइम ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में फाइनल एडमिशन का प्रमाण दिखाना होगा।
2- पाकिस्तानी स्टूडेंट को अपनी फाइनेंशियल स्थिति भी दिखानी होगी और फाइनेंशियल सपोर्ट के सबूत जमा करने होंगे। उसे भारतीय मिशन की संतुष्टि के लिए, भारत में कम से कम 4 महीने का लें दें और अध्ययन के लिए पर्याप्त धनराशि के ट्रांसफर का बैंक रिकॉर्ड दिखाना जरूरी है।
3- जब पाकिस्तानी स्टूडेंट्स भारत पहुंच जाये तो उन्हें के 24 घंटे के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। और वो जिस जगह रहेंगे उसकी जानकारी पुलिस को देनी होगी।
4- अगर वो किसी और जगह शिफ्ट होना चाहते है तो इसकी लिखित सूचना भी प्रस्थान से 24 घंटे पहले देनी होगी।












