Study in Australia : ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई वीजा फीस, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर

Study in Australia

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Study in Australia : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना महंगा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स वीजा फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले स्टूडेंट्स वीजा फीस 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी, जिसे अब बढ़ाकर 1600 डॉलर कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स वीजा फीस 87862 रुपये हो गई है। स्टूडेंट्स वीजा फीस में 126 फीसदी की वृद्धि हुई है।

भारत से हर साल हजारों की संख्या में बच्चे ऑस्ट्रेलिया पढ़ने जाते हैं और बहुत सारे बच्चे ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ने का सपना देख रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 1.18 लाख इंडियन स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। 2023 में छात्रों की संख्या 1.26 लाख थी।

Study in Australia : शिक्षा भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी आर्थिक, शैक्षणिक और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वीजा फीस में वृद्धि से इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए आर्थिक चुनौतियां पैदा होने की उम्मीद है, जिनमें भारत के छात्र भी शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं। विदेश राज्य मंत्री ने कहा, “यह मंत्रालय ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों से संबंधित मामलों पर ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।”

भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया वीजा फीस बढ़ने से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का खर्च महंगा हो गया है। इसी कारण अब भारतीय छात्र अब अपने लिए नए देशों को ढूंढ रहे हैं, जहां से वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight