Tourist Place : हनीमून हो या फैमिली वेकेशन, बिना वीजा के घूमें इन खूबसूरत जगहों पर

नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Tourist Place : अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन वीज़ा की झंझटों से परेशान हैं, तो खुश हो जाइए! अब भारतीय पासपोर्ट पर आप कई खूबसूरत देशों में बिना वीज़ा या आसान वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

चाहे हनीमून की प्लानिंग हो, दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप या फैमिली के साथ एक यादगार हॉलीडे, ऐसे कई देश हैं जहां वीज़ा की जरूरत नहीं, बस पासपोर्ट लेकर निकल पड़िए! आपकी पत्नी के लिए भी कोई अलग नियम नहीं है, आप दोनों आराम से घूम सकते हैं।

Tourist Place : भूटान एक शांतिपूर्ण देश है जो हिमालय में बसा हुआ है। ये अपनी हरी-भरी घाटियों, साफ हवा और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। भारत के नागरिकों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।

Tourist Place

भारत के सबसे पास के देशों में से एक है नेपाल। यहां भी भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं।भारतीय पर्यटक काठमांडू, पोखरा और लुंबिनी जैसे प्रसिद्ध जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

सेशेल्स एक छोटा सा द्वीपीय देश है जो हिंद महासागर में स्थित है। भारतीय नागरिक यहां 90 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।यहां पर स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी पानी की एक्टिविटीज भी होती हैं।

Tourist Place

एक और द्वीपीय देश है मॉरीशस, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भारतीयों को 90 दिन तक वीजा फ्री एंट्री मिलती है। मॉरीशस हनीमून और फैमिली ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Tourist Place : जमैका कैरेबियन में बसा हुआ देश है और अपने बीच, रंग-बिरंगी संस्कृति और म्यूजिक के लिए जाना जाता है।यहां आप फ्रेश खाने, म्यूजिक फेस्टिवल और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं।