Travel : इस देश में घूमने के लिए भारतीयों में लगी होड़, जानिए इनके बारे में

Travel

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Travel : भारत के लोग भी घूमने में काफी आगे हैऔर महामारी के बाद घूमने का ट्रेंड बहुत बढ़ा है। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप ने हाल ही में एक रिपोर्ट ‘how india travels abroad’ प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है भारतीय फॉरेन ट्रिप के लिए सबसे ज्यादा किन 8 देशों के बारे में सर्च कर रहे है। भारत में कजाकिस्तान ने टॉप किया है यानी भारतीय ट्रैवेलिंग के लिए सबसे ज्यादा कजाकिस्तान को सर्च कर रहे है। इसके बाद अजरबैजान और भूटान का स्थान है।

Travel

कजाकिस्तान (Kazakistan)

कजाकिस्तान ने 2022 में भारतीयों के लिए 14 दिनों के वीजा फ्री करने की शुरुआत की थी और तब से बड़ी संख्या में लोग खूबसूरत और सस्ते देश कजाकिस्तान जा रहे है। नई दिल्ली से कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हैऔर इसमें बस 3 घंटे लगते है। कजाकिस्तान का टूर पैकेज भी सस्ता है हुए आप 65 हज़ार में कई दिनों तक वहां आराम से घूम सकते है।

अजरबैजान (Azerbaijan)

कजाकिस्तान की तरह अजरबैजान भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसमें बड़ा हाथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्र का है। नई दिल्ली से अजरबैजान के बाकू शहर जाने में आपको 4 घंटे है वक्त लगता है। यूरेशियाई देश अजरबैजान काफी खूबसूरत है जहां आप यूरोप की फील ले सकते है। यहाँ जाने के लिए आप आसानी से ई- वीजा हासिल कर सकते है।

भूटान (Bhutan)

भारतीयों के बीच फॉरेन ट्रिप के लिए सर्च किए देश में तीसरे स्थान पर भूटान का नाम है। भूटान सड़क से भी जाया जा सकता है। यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती। भूटान का एंट्री परमिट लेकर आप वहां घूम सकते है। और किन देशों के बारे में भारतीयों ने किया सबसे ज्यादा सर्च- कजाकिस्तान, अजरबैजान, भूटान के बाद भारतीयों में क्रमश: हॉन्गकॉन्ग, श्रीलंका, जापान, मलेशिया, नेपाल का बढ़ रहा है। इन देशों के अलावा भारतीयों रूस और सऊदी अरब को भी खूब सर्च किया जा रहा है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight