Travel Places

Travel Places : घूमने के लिए सितंबर का महीना एकदम परफेक्ट है। अगर आप घूमने के शौकीन हो और आप अपने परिवार या दोस्तों को साथ घूमने जाना चाहते हो तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है यहाँ आप इस महीने घूम सकते है। सितंबर के महीने में इन जगहों का दृश्य बहुत खूबसूरत होता है। सितंबर के महीने मौसम में भी बदलाव होना शुरू हो जाता है। घूमने के लिए यह सही समय है। बहुत सारे लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ इस महीने घूमना पसंद करते है। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है यहाँ की ख़ूबसूरती सितंबर के महीने में देखने लायक होती है। हिमाचल के पहाड़ जब बर्फ से ढके होते है तो बेहद खूबसूरत नजर आते है। हिमाचल से लेकर गोवा के समुद्र तक ऐसी कई जगहें हैं जहां आप इस मौसम में घूमने का लुत्फ़ उठा सकते है। इस महीने में इन जगहों की ख़ूबसूरती दुगनी हो जाती है। अगर आप कुदरत के साथ समय बिताना चाहते हो तो ये जगहें एकदम परफेक्ट रहेगी।

जालोरी पास

हिमाचल प्रदेश में जालोरी पास घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह हैं। ट्रेकिंग करने के लिए यह जगह बेस्ट है। जिन लोगों को ट्रेकिंग करना पसंद है वो यहाँ जरूर आये। सर्दियों में ये बंद हो जाता है इसलिए अप्रैल और जून या फिर सितंबर के बीच ही आप यहां आ सकते है। जालोरी जोत मंदिर के पास एक मनमोहक सेरोलसर झील बनी हुई है आप इस झील के किनारे टहल सकते है जा बैठ सकते हैं। ये झील जालोरी से तकरीबन 5 किमी दूर है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। जालोरी से 3 किमी दूरी पर समुद्र तल से 10800 फीट की ऊंचाई पर रघुपुर किला स्थित है। यहां से कुल्लू और मंडी का नजारा बहुत खूबसूरत नजर आता है। यह किला बहुत ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है इसलिए वहां जाने पर खाने पीने की चीजों का कोई स्रोत नहीं है। अगर आप वहां जाना चाहते हो तो जाने से पहले खाने पीने का सामान अपने साथ लेकर जाएं।

Travel Places : दमन द्वीप

अगर आप समुद्र पे घूमना चाहते हो तो इसका लुत्फ उठाने के लिए आप गुजरात के दमन द्वीप पर जा सकते हैं। ये द्वीप बहुत ही खूबसूरत समुद्र तट है। इस जगह पर ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं होती। आप यहां पर आप बहुत सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे कि सिटी शॉपिंग, सैंट जैरोम फोर्ट, सोमनाथ महादेव मंदिर, नानी दमन, दमन किला, जैम्पोर बीच, जैट्टी गार्डन, लाइट हाउस, मिरासोल लेक गार्डन, दमन गंगा टूरिज्म कॉम्पलेक्स, देवका एम्यूजमेंट पार्क, सत्य सागर उद्यान और मिरासोल वॉटर पार्क यह सब जगाएं है।

ऊटी

यह जगह तमिलनाडु में है। ऊटी कौ हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यहां पर भी घूमने के लिए बहुत सारी बेहतरीन जगहें हैं, आप ऊटी झील, ऊटी बॉटनिकल गार्डन, ऊटी टॉय ट्रेन, ऊटी रोज गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, पाइकारा झील, ऊटी थ्रेड गार्डन, ऊटी में चीड़ के पेड़ के जंगल, एवलांच झील, एमराल्ड झील, वेनलॉक डाउंस ऊटी, हिरण पार्क, कलहट्टी झरने, चाय संग्रहालय, कामराज सागर बांध, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान, नीडल व्यू हिलपॉइंट/नीडल रॉक व्यू-पॉइंट, पार्सन्स वैली जलाशय ऊटी, टोडा हट्स ऊटी और वैक्स वर्ल्ड ऊटी जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *