नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Travel Tips : यात्रा करना तो सभी पसंद करते हैं, लेकिन अधिक खर्च होने के डर से कतराते भी हैं। तो क्यों न कुछ ट्रिक एंड टिप्स अपनाकर इसे बजट फ्रेंडली बनाया जाए! क्या आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं? लेकिन थोड़ी-सी समझदारी दिखा कर आप अपनी यात्रा को बजट फ्रेंडली बना सकती हैं और एक नहीं, कई यात्राओं का मजा ले सकती हैं।
अतिरिक्त शुल्क देने से बचें
यात्रा की शुरुआत अक्सर देरी से होती है, क्योंकि आप अंत तक बस यही सोचती रहती हैं कि जाएं या नहीं। इस वजह से आप अंत में ही टिकट बुक करती हैं और शुल्क बढ़ जाता है। आपको यह एक छोटी राशि लग सकती है, लेकिन फिजूलखर्ची की शुरुआत यहीं से हो जाती है। इसलिए यदि संभव हो तो इससे बचें।
सस्ती जगहें
हम जहां घूमने जाते हैं, उस जगह से अंजान होते हैं। इस वजह से महंगे होटल, रेस्त्रां में चले जाते हैं और अधिक पैसे खर्च कर देते हैं। इसलिए आप जब भी यात्रा करें तो पहले योजना बनाएं। इंटरनेट और वहां के स्थानीय लोगों से आस-पास की सस्ती जगहों के बारे में जानने की कोशिश करें।
Travel Tips
स्थानीय परिवहन
स्थानीय कार्यक्रम
कई कस्बों और शहरों में संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत कम कीमत पर या मुफ्त में भी होते हैं। आप अपनी यात्रा के दौरान वहां के आम लोगों के साथ उनके कार्यक्रमों का लुफ्त ले सकती हैं और कभी न भूलने वाली याद ला सकती हैं।
