अतिरिक्त शुल्क देने से बचें
यात्रा की शुरुआत अक्सर देरी से होती है, क्योंकि आप अंत तक बस यही सोचती रहती हैं कि जाएं या नहीं। इस वजह से आप अंत में ही टिकट बुक करती हैं और शुल्क बढ़ जाता है। आपको यह एक छोटी राशि लग सकती है, लेकिन फिजूलखर्ची की शुरुआत यहीं से हो जाती है। इसलिए यदि संभव हो तो इससे बचें।
सस्ती जगहें
हम जहां घूमने जाते हैं, उस जगह से अंजान होते हैं। इस वजह से महंगे होटल, रेस्त्रां में चले जाते हैं और अधिक पैसे खर्च कर देते हैं। इसलिए आप जब भी यात्रा करें तो पहले योजना बनाएं। इंटरनेट और वहां के स्थानीय लोगों से आस-पास की सस्ती जगहों के बारे में जानने की कोशिश करें।
Travel Tips
स्थानीय परिवहन
सफर के दौरान सबसे ज्यादा खर्च आने-जाने में ही होता है, इसलिए कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। आप जिस जगह घूमने की योजना बना रही हैं, उस जगह के सार्वजनिक परिवहन के बारे में जानकारी पहले से ही हासिल कर लें और इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप वहां के आम लोगों की जीवन-शैली को करीब से देख पाएंगी।