Travel Tips : सर्दियों में घूमने वालों के लिए खुशखबरी, भारत की ये ठंडी जगहें आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार

Travel Tips

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Travel Tips : भारत में सर्दी का मौसम काफी सुहावना होता है। सर्दी के मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन सर्दियों में घूमने का मजा तब ही आता है। जब आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ किसी बेहद ठंडी जगह पर घूमने जाएं। भारत में नवंबर से लेकर मार्च तक मौसम बेहद खूबसूरत होता है। जिसमें सर्द हवाएं और बर्फीली ठंड पड़ती है।

Travel Tips

Travel Tips : जब मौसम इतना बेहतरीन हो, तो इस मौसम का मजा लेने का मन किसका नहीं होगा। देश के हिमालयी और उत्तरी क्षेत्रों में ज़्यादा ठंड, बर्फबारी और ओले पड़ते हैं। वहीं दक्कन और दक्षिणी क्षेत्रों में समुद्र के समुद्री प्रभाव के कारण मौसम सुहाना रहता है, तो जानिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां सर्दियों में घूमना किसी सपने से कम नहीं है।

Travel Tips : पूर्वी हिमालय में बसा, तवांग सर्दियों के दौरान बर्फ से पूरी तरह ढका होता है। सर्दियों के मौसम में आप यहां पर छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। सर्दियों में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। नवंबर के महीने से ही यहां पर स्नोफॉल शुरू हो जाती है। इसी के साथ यहां पर कई फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Travel Tips

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग बर्फबारी का सिलसिला अक्टूबर के महीने में ही शुरू हो जाता है। Gulmarg भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप सर्दियों में स्कीइंग के शौकीन हैं, तो यहां ज़रूर आएं यहां पर एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड का भी मौका मिलता है।