If you are planning a family trip in February then visit these places in MP
मध्य प्रदेश (ट्रैवल पोस्ट) Travel With Family – फरवरी के मौसम को घूमने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता हैष इस महीने में तमाम लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार मध्य प्रदेश का प्लान बना सकते हैं। मध्य प्रदेश में ऐसी तमाम जगह हैं जहां आपको घूमने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आपकी ट्रिप भी सस्ते में पूरी हो सकती है।
ओरछा का नाम आपने सुना होगा। ये जगह झांसी के करीब है. ओरछा मध्य प्रदेश की काफी शांत और खूबसूरत जगह है। छोटी जगह होने के बावजूद ये लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां भगवान राम को राजा राम कहा जाता है।
]
राजा राम का बहुत बड़ा मंदिर भी है, जिसमें दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस जगह को लोग राजाराम सरकार की नगरी के नाम से भी पुकारते हैं। ओरछा में घूमने के लिए राजा महल, जहांगीर महल, शीश महल, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर, लक्ष्मी पैलेस और बेतवा नदी के किनारे बने कंचना घाट को देख सकते हैं।
इंदौर से करीब 90 किमी दूर मांडू है। अगर आपको ऐतिहासिक स्थलों को देखने का शौक है तो आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं, जिनके पीछे की कहानी भी काफी रोमांचक है। इस जगह को घूमने में बहुत ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा। मांडू में आप हिंडोला महल, जहाज महल, होशांग शाह का मकबरा, जामा मस्जिद, बाज बहादुर का पैलेस, चंपा बावली और अशरफी महल वगैरह घूम सकते हैं।
मध्यप्रदेश में जबलपुर का नाम भी आपने सुना होगा। जबलपुर अपने खूबसूरत नजारों, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां की नदियां, ऐतिहासिक जगह और प्राकृतिक झरने प्रकृति प्रेमियों को बेहद आकर्षित करते हैं। आप जबलपुर जाकर धुआंधार, भेड़ाघाट, मदनमहल किला, डुमना नेचर रिजर्व पार्क और बैलेंसिंग रॉक देख सकते हैं।
खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में स्थित है, जो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में मशहूर है। इस जगह के बारे में आपने किताबों में भी पढ़ा होगा और अभी हाल ही में आई फिल्म ओएमजी-2 में भी इसका जिक्र किया गया है। यहां एक ऐसा तालाब है जहां से डूबते सूरज का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
