US EB-5 Visa : EB-5 वीजा एप्लिकेशन प्रोसेस की बदली तारीख

US EB-5 Visa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) US EB-5 Visa : अमेरिका में काम करने और बसने के लिए भारतीयों के बीच EB-5 वीजा काफी ज्यादा पॉपुलर है। अक्टूबर 2024 के लिए जारी हुए अमेरिकी वीजा बुलेटिन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान किया गया है। खासतौर पर EB-5 कैटेगरी में भारतीय आवेदकों के लिए। EB-5 वीजा एप्लिकेशन प्रोसेस को जनवरी 2025 तक के लिए रिशेड्यूल किया गया है, जो अमेरिका में रोजगार के अवसरों और स्थायी निवास की चाह रखने वाले भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है।

US EB-5 Visa : EB-5 वीजा के जरिए अमेरिका की सिटिजनशिप का रास्ता भी खुल जाता है। इस वीजा को इसलिए भी अहम माना जाता है, क्योंकि इसके जरिए ग्रीन कार्ड मिल जाता है और फिर ग्रीन कार्ड होल्डर्स के बच्चे आसानी से अमेरिका में पढ़ाई कर पाते हैं। यूनिवर्सिटी की फीस में भी ग्रीन कार्ड होल्डर्स बच्चों को छूट मिलती है। यीह वजह है कि बड़ी संख्या में समृद्ध भारतीय जब भी अमेरिका की नागरिकता लेने के बारे में सोचते हैं, तो वे इस वीजा का ही सहारा लेते हैं।

 

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight