US Visa : भारतीयों को US वीजा मिलने का इंतजार हुआ लंबा, इतने दिन तक पहुंचा अप्वाइंटमेंट का वेटिंग टाइम

US Visa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) US Visa : भारतीयों के लिए अमेरिका का वीजा हासिल करना किसी पहाड़ को चढ़ने जैसा है। इसकी मुख्य वजह वीजा अप्वाइंटमेंट के लिए बढ़ता वेटिंग टाइम है। अप्वाइंटमेंट के लिए लोगों को एक साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे भारतीयों को वीजा सही समय पर नहीं मिल पा रहा है।

वीजा अप्वाइंटमेंट का आलम ये है कि अगर आप अमेरिका घूमने या काम से जाने का प्लान कर रहे हैं और कोलकाता से वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको 499 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। अमेरिका ने पिछले साल वीजा मिलने में लगने वाले समय को कम करने के लिए बहुत से कदम उठाए थे। इस वजह से कुछ अच्छे नतीजे भी देखने को मिले थे। 2023 में 14 लाख वीजा जारी हुए, जो अब तक सबसे ज्यादा थे। टूरिस्ट वीजा के लिए अप्वाइंटमेंट टाइम भी 75% तक कम हुआ है।

अमेरिका की तरफ से किए गए अथक प्रयासों के बाद भी वीजा अप्वाइंटमेंट टाइम फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। B1/B2 वीजा के लिए अलग-अलग जगहों पर लगने वाला समय भी अलग-अलग है। वर्तमान में कोलकाता में अप्लाई करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। यहां वीजा अप्वाइंटमेंट के लिए वेटिंग टाइम 499 दिन है। चेन्नई में ये 486 दिन है। मुंबई 427 दिन है, जबकि दिल्ली-हैदराबाद में वीजा अप्वाइंटमेंट का वेटिंग टाइम क्रमशः 432 और 435 दिन है।

US Visa : क्या है B1/B2 वीजा?

अमेरिका में B1 वीजा बिजनेस के सिलसिले में अमेरिका जाने के लिए दिया जाता है, जबकि B2 वीजा टूरिस्ट वीजा होता है। ये उन लोगों को दिया जाता है, जो अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या बिना पैसे लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। आमतौर पर ये दोनों वीजा एक साथ B1/B2 वीजा के रूप में दिए जाते हैं, जिससे वीजा होल्डर अमेरिका में रहने के दौरान बिजनेस और घूमने-फिरने, दोनों काम कर सकता है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight