Valentine Day : वैलेंटाइन डे पर जाएं इन जगहों पर, एक दिन की छुट्टी होगी काफी

Valentine Day

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Visit these places on Valentine’s Day, one day off will be enough

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Valentine Day हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे बेहद ही खूबसूरत दिन माना जाता हैं। फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वहीं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा।

हर कपल वैलेंटाइन डे को अपने प्यार के साथ ऐसा पल बिताना चाहते हैं, जो उनके लिए यादगार बन जाए। क्योंकि यह ऐसा मौका है, जब वह अच्छे से अपने प्यार का इजहार कर पाते हैं।

दिल्ली के पास

Valentine Day

अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो एक दिन की छुट्टी में मसूरी, नैनीताल, कसौली, ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। 13 फरवरी की शाम को बस या ट्रेन से इन में से किसी एक जगह पर पहुंच सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर पूरे दिन स्थानीय जगहों की सैर करें और शाम को वापसी की जा सकती है। दिल्ली में ही प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाने के लिए सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुरी और दमदमा लेक घूमने जाएं। इसके अलावा हौज खास और हुमायूं का मकबरा भी देखने जा सकते हैं।

मनाली में घूमने की जगहें

Valentine Day

एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऐसे में वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए इस जगह जा सकते हैं। ठंडी और बर्फीली जगह पर घूमना हर कपल को पसंद है। इसलिए आप वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ मनाली आ सकते हैं।

ताजमहल

Valentine Day

जब भी हम प्यार की निशानी की बात करते हैं, तो ताजमहल का जिक्र जरूर करते हैं। आज के समय में लोग इस जगह को लवर पॉइंट के नाम से भी जानते हैं। अगर आप भी इतिहास की इस प्रेम कहानी की निशानी को देखना चाहते हैं, तो आपको भी अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन डे यहां पर पहुंच सकते हैं।

मुंबई के पास

Valentine Day

मुंबई या आसपास के शहरों में रहने वाले लोग लोनावला, महाबळेश्वर, माथेरान की सैर की योजना बना सकते हैं। कम पैसों में इन जगहों पर आप कपल ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। समुद्र किनारे भी कपल नंगे पैर रेत पर एक दूसरे का हाथ थामे घूम सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर

Valentine Day

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने जा सकते हैं। कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। फरवरी के महीने में यहां पर जमकर बर्फबारी होती है। यहां पर आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप यहां पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight