Visa Bulletin : वीजा बुलेटिन में बड़े बदलाव का हुआ ऐलान, जानिए भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर

Visa Bulletin

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Visa Bulletin : अमेरिका में हर साल लाखों भारतीय नौकरी या पढ़ाई के लिए जाते हैं। उन्हें हर बार वीजा नियमों में होने वाले बदलावों से भी जूझना पड़ता है। हालांकि, अगर कोई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के जरिए हर महीने जारी होने वाले वीजा बुलेटिन को पढ़ ले तो उनका काम आसान हो जाता है। इसमें नए नियमों से लेकर वीजा को लेकर बदली गईं शर्तों तक की जानकारी होती है। विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ काउंसलर अफेयर्स ने नवंबर 2024 के लिए भी वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है।

वीजा बुलेटिन के मुताबिक, ग्रीन कार्ड आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, खासतौर पर भारतीय नागरिकों के लिए फैमिली-स्पांसर्ड वीजा कैटेगरी में। पिछले महीने की तुलना में सभी रोजगार आधारित वीजा कैटेगरी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। भारतीय आवेदकों से जुड़ी हुई F4 वीजा कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि वीजा नियमों में किस तरह के बदलाव देखने को मिले हैं और भारतीयों पर क्या असर पड़ने वाला है।

Visa Bulletin :

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने F4 वीजा कैटेगरी के लिए भारत की फाइनल एक्शन कट ऑफ डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 8 मार्च, 2006 कर दिया है। F4 वीजा के जरिए अमेरिकी नागरिकों को अपने भाई-बहनों को स्पांसर करने की इजाजत मिलती है। ठीक ऐसे ही ‘डेट्स फॉर फाइलिंग’ सेक्शन में भारत के लिए F4 कैटेगरी डेढ़ महीने आगे बढ़कर 1 अगस्त, 2006 हो गई है। F4 वीजा के जरिए अमेरिका नागरिक भाई-बहनों के अलावा अपने पार्टनर और नाबालिग बच्चों को भी स्पांसर कर सकते हैं।

नवंबर 2024 वीजा बुलेटिन में मैक्सिको, फिलीपींस और भारत सहित कई सारे देशों के लिए फैमिली स्पांसर्ड वीजा कैटेगरी में बदलाव हुए हैं। भारतीयों के लिए हुए बदलाव में डेट्स का आगे बढ़ने शामिल है। F4 कैटेगरी में फाइनल एक्शन डेट एक हफ्ते आगे बढ़कर 8 मार्च 2006 हो गई है, जबकि डेट्स फॉर फाइलिंग 1.5 महीने आगे बढ़कर 1 अगस्त 2006 हो गई है। रोजगार आधारित कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नवंबर के लिए किसी भी नए नियम का ऐलान नहीं किया गया है।

Visa Bulletin : अमेरिका का वीजा बुलेटिन हर महीने पब्लिश होने वाली रिपोर्ट है, जिसमें विभिन्न ग्रीन कार्ड कैटेगरी के लिए वीजा की उपलब्धता के बारे में जानकारी होती है। इसमें ये भी बताया जाता है कि किस देश के कितने एप्लिकेशन पेंडिंग हैं और इस आधार पर नए एप्लिकेशन पर कब काम किया जाएगा। हर महीने अमेरिकी विदेश मंत्रालय वीजा उपलब्धता के आधार पर आकलन करता है कि विभिन्न कैटेगरी में पेंडिंग एप्लिकेशन के आधार पर कब किसके आवेदन का निपटान होगा।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight