Visa Free : इस साल इन देशों ने भारतीयों के लिए किया वीजा फ्री, अगले साल भी कर पाएंगे ट्रिप

Germany free visa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Visa Free : जब भी इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग की जाती है, सबसे पहले खर्चे की चिंता होती है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि साल 2024 में कुल 26 देशों की सूची है जहां जाने के लिए टूरिस्ट्स को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन देशों में आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं और अपने पासपोर्ट पर इंटरनेशनल ट्रिप का ठप्पा लगा सकते हैं। ये देशों की सूची यात्रा और टूरिज्म के लिहाज से तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आइए जानते हैं इन सभी देशों के नाम और कैसे आप इन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Visa Free : ​ये हैं 26 देशों की लिस्ट

इस साल नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया, केन्या, ईरान,अंगोला, बारबाडोस, डोमिनिका, अल साल्वाडोर, फिजी, गाम्बिया,ग्रेनाडा, हैती, कजाकिस्तान, किरिबाती, मकाओ, माइक्रोनेशिया, फिलिस्तीनी टेरिटरीज, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल,सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो और वानुअतु देश है।

फिजी

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, जहां आपको जन्नत का एहसास हो, तो फिजी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। फिजी एक ऐसा देश है, जहां की बीचेस की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर बीचेस में की जाती है, यहां का क्रिस्टल क्लियर पानी, नारियल से भरे ताड़ के पेड़ और सफेद रेत वाले पर आप अपनी छुट्टियों की सुंदर यादें बना सकते हैं। बता दें, दुनियाभर से आने वाले टूरिस्ट्स यहां 120 दिनों का वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

मकाऊ

मकाऊ एक ऐसी जगह है जो 300 साल तक पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन के अधीन रही। टूरिज्म के लिहाज से आज ये देश काफी फेमस हो गया है। अगर आप घूमने- फिरने के साथ-साथ ऐतिहासिक चीजों को देखने के शौक रखते हैं, तो मकाऊ आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। यहां पर भव्य प्राचीन मंदिर, किले, महल और लग्जरी होटल दुनिया भर के टूरिस्ट्स को अपनी ओर खींचते हैं। बता दें, इस देश में आने वाले टूरिस्ट्स 30 दिन तक बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं।

मॉरीशस

अगर आप ऐसे देश में ट्रैवल करना चाहते हैं, जहां आपको खूबसूरत बीचेस, लैगून, ऊंचे पहाड़, सुंदर जंगल, नदियां, झरने देखने को मिले, तो आप मॉरीशस का ऑप्शन चुन सकते हैं। बता दें, देश और दुनिया से मॉरीशस में छुट्टियां मनाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आपको बता दें, इस देश में आप 90 दिनों का वीजा फ्री है।

Visa Free : श्रीलंका में कर सकते हैं वीजा फ्री ट्रैवल

श्रीलंका सरकार ने भारत सहित 34 देशों को अपने देश में वीजा फ्री ट्रैवल करने की अनुमति दी है। बता दें, 1 अक्टूबर, 2024 से अगले 6 महीने के लिए श्रीलंका में भारत के लोग बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। भारत समेत 34 देशों की लिस्ट इस प्रकार है।
एशिया: चीन, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड
यूरोप: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड
उत्तरी अमेरिका: कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, मिडिल ईस्ट देश
अन्य: ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेलारूस, इजराइल, न्यूजीलैंड, ओमान, कतर, साउथ कोरिया

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight