Visa-Free Entry : दुनिया के इन देशों में भारतीयों को मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री, देखें लिस्ट

Germany free visa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Visa-Free Entry : अगर आप उन लोगों में से हैं, जो दुनियाभर में ट्रैवल करना चाहते हैं और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। क्योंकि इन देशों के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, अक्सर वीजा अप्लाई करने के लिए कई हजारों रुपए खर्च करने पड़ जाते हैं और घूमने का सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन देशों की लिस्ट के बारे में, जहां भारतीयों नागरिकों की वीजा-फ्री एंट्री हो रही है।

दुनिया भर में भारतीय नागरिकों के पास उन 26 देशों में जाने का मौका है, जहां उन्हें वीजा की जरूरत नहीं है। दुनिया भर से टूरिस्ट थाईलैंड के खूबसूरत बीच, नाइट लाइफ और टेस्टी फूड के लिए वहां जाना पसंद करते हैं। भारतीय अब 11 नवंबर, 2024 तक 30 दिनों के लिए बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं और थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया में खूबसूरत यादें बना सकते हैं।

Visa-Free Entry

  • भूटान: (14 दिन तक)
  • नेपाल: ( साल 2024 तक वीजा की आवश्यकता नहीं)
  • मॉरीशस- 90 दिनों का वीजा- फ्री
  • मलेशिया: 30 दिनों का वीजा- फ्री
  • केन्या: 90 दिन का वीजा फ्री
  • ईरान: (4 फरवरी, 2024 से, वीजा की आवश्यकता नहीं है)
  • अंगोला: 30 दिनों का वीजा फ्री
  • बारबाडोस: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • डोमिनिका: 180 दिनों का वीजा फ्री
  • अल साल्वाडोर: 180 दिनों का वीजा फ्री
  • फिजी: 120 दिनों का वीजा फ्री
  • गाम्बिया: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • ग्रेनाडा: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • हैती: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • जमैका: वीज़ा-मुक्त प्रवेश
  • कजाकिस्तान: 14 दिन का वीजा फ्री
  • किरिबाती: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • मकाओ: 30 दिन का वीजा फ्री
  • माइक्रोनेशिया: 30 दिन का वीजा फ्री
  • फिलिस्तीनी टेरिटरीज : वीजा फ्री एंट्री
  • सेंट किट्स और नेविस: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • सेनेगल: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • त्रिनिदाद और टोबैगो: 90 दिनों का वीजा फ्री
  • वानुअतु: 30 दिन का वीजा फ्री

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight