बेलारुस
अगर आप यूरोप घूमने जाना चाहते हैं तो बेलारुस घूमने जाएं. ये देश रूस के साथ अपनी सीमा शेयर करता है. यहां आधिकारिक भाषा रशियन है. यहां भारतीय नागरिक 30 दिन के लिए वीजा फ्री घूम सकते हैं. यहां आप आईलैंड ऑफ टियर और मीर कैसल जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं.
भूटान
भूटान में भी आप बिना वीजा के रह सकते हैं. खास बात ये है कि यहां वीजा फ्री की कोई समय-सीमा नहीं है यानी आप जितने दिन चाहें, यहां घूम-फिर सकते हैं. भूटान भारत के बेहद करीब है. शांत वातावरण पसंद लोगों के लिए ये देश परफेक्ट हैं.
ईरान
मिडल ईस्ट के देश ईरान में भी 15 दिन भारतीय लोग बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं. ईरान की सरकार ने 4 फरवरी, 2024 को भारतीय नागरिकों कोवीजा फ्री की सुविधा दी थी. ईरान में आप ग्रैंड बाजार, ईरान का राष्ट्रीय संग्रहालय, गोलेस्तान पैलेस और सादाबाद कॉम्प्लेक्स घूमकर आना न भूलें.
मालदीव
ये देश तो अपनी सुंदरता के लिए लोगों की पसंदीदा जगह है. सेलेब्स भी यहां खूब घूमने के लिए आते हैं. भारतीय पासपोर्ट धारक मालदीव में 90 दिनों तक वीजा फ्री घूम सकते हैं. यहां के शानदार बीच पर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी शानदार होगा.
थाईलैंड
11 नवंबर, 2024 को थाईलैंड में भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा खत्म होने वाली थी, लेकिन यहां की सरकार ने अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है. आप बैंकॉक, आप चियांग माई, फांग नगा खाड़ी, फुकेत में सेलिब्रेशन कर सकते हैं.